PATNA- ट्वीटर के नए मालिक एलन मस्क इन दिनों छए हुए हैं। एक के बाद एक जहां एक ओर विवादित बयान दे रहे हैं वहीं क्षेत्रीय भाषाओं में ट्वीट कर लोगों का मन भी मोह रहे हैं। इसी बीच उनके ऑफिशल टि्वटर अकाउंट से दो-तीन ट्वीट किए गए हैं।
ताजा अपडेट के अनुसार एक ट्वीट में बिहार की एक भाषा भोजपुरी में की गई है। मस्क ने लिखा है कि कमरिया करे लपालप, की लॉलीपॉप लागेलू। एक अन्य ट्वीट में मस्क कहते हैं कि बड़े-बड़े देशों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती है, है ना। अगर तीसरे ट्वीट की बात करें जो कि सबसे अधिक मजेदार है। एलन मुस्क ने लिखा है ट्विटर तेरे टुकड़े होंगे, गैंग को भी $8 देने पड़ेंगे।
इन सभी ट्वीट के सामने आने के बाद चर्चा का बाजार गर्म हुआ कि लगता है एलन मस्क का ट्विटर अकाउंट हैक हो चुका है। हालांकि हम आपको बतादे कि यह सारे ट्वीट एलन मस्क ने नहीं किया है बल्कि उनके नाम से डमी एकाउंट बानकर एक अन्य युजर्स द्वारा किया गया है। सेम डीपी ओर सेम नाम होने का कारण लोग इस खाते को असली मान रहे हैं।

