PATNA :नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू अब मिशन लोकसभा में जुट गयी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एकबार फिर पार्टी नेताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर महामंथन करेंगे और जमीनी हकीकत से रू-ब-रू होंगे। सीएम नीतीश कुमार आज 20 पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और 25 सितंबर को बिहार के 243 विधानसभा प्रभारियों से वन-टू-वन मुलाकात भी करेंगे।
चुनावी मोड में CM नीतीश
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शाम 4 बजे पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इस मीटिंग में पार्टी प्रवक्ताओं को भी बुलाया गया है। वहीं, 25 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू के सभी विधानसभा प्रभारी के साथ मीटिंग तय है। 1-अणे मार्ग में ही पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। सुबह 11 बजे से यह मुलाकात होगी। वे पार्टी नेताओं से फीडबैक लेंगे।
क्षेत्र की समस्याओं से भी होंगे रू-ब-रू
मिल रही जानकारी के मुताबिक पार्टी के सभी विधानसभा प्रभारी के अलावा अबतक चुनाव लड़ चुके नेताओं के साथ मीटिंग होगी। मुख्यमंत्री क्षेत्र की समस्याओं से भी रू-ब-रू होंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 11-12 सितंबर को पार्टी नेताओं के साथ भी बैठक की थी। इस मीटिंग में पार्टी के जिला अध्यक्ष, प्रमंडल प्रभारी, विधानसभा प्रभारी के अलावा अन्य नेता शामिल हुए थे। सीएम नीतीश कुमार सभी नेताओं से वन-टू-वन बातें कर क्षेत्र का फीडबैक लिए थे।
