Patna:-बिहार के पटना का एक छात्र साइकिल से ही पाकिस्तान की यात्रा करके वापस लौट गया है... इस सफल यात्रा के बाद उसका बिहार की धरती पर जोरदार स्वागत किया जा रहा है .और कुछ युवा उसे अपना प्रेरणास्रोत मानने लगें हैं.

दरअसल साइकल से पटना से पाकिस्तान की यात्रा करने वाला यह छात्र दानापुर का रहने वाला नवनीत गोविंदम है,और होटल मैनेजमेंट के थर्ड ईयर का छात्र है. उसने अपनी यात्रा का नाम बर्न फैट सेव फ्यूल दिया था और 1700 किलोमीटर की यात्रा साइकिल से तय की है.उसने 14 जून को पटना से पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ था.

छात्र  नवनीत ने साइकिल से ही पटना टू पाकिस्तान की यात्रा कर ली...

कशिश न्यूज से बात करते हुए नवनीत गोविंदम उर्फ नक्श ने कहा कि वह गुरू नानक देव और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से प्रेरणा लेते हुए पटना से पाकिस्तान का सफर साइकिल से पूरा किया है.उसने गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली पटना साहिब से 14 जून को साइकिल यात्रा शुरू कर एक माह में 1700 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय करते हुए गुरु नानक जी की कर्म स्थली करतारपुर साहिब पाकिस्तान में जाकर समाप्त किया.है.उनकी इस यात्रा के बाद कई लोग उनका हौसला बढाते हुए सम्मानित भी कर रहें हैं.इससे पहले वह हिचहाइकिंग करते हुए 1900 किलो मीटर की दूरी तय करते हुए लद्दाख में खारदुंगला पहाड़ी पर जाकर राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया था.उसने अपनी यात्रा का नाम बर्न फैट सेव फ्यूल रखा था.

छात्र  नवनीत ने साइकिल से ही पटना टू पाकिस्तान की यात्रा कर ली...

नवनीत के पाकिस्तान से वापस लौटने के बाद परिवार के लोग भी काफी उत्साहित हैं.हलांकि यात्रा से पहले नवनीत के परिवार के लोग साईकिल से पाकिस्तान जाने की योजना से थोड़े सशंकित थे.... वहां की उठापटक और हिंसा की खबरों की वजह से येलोग परेशान रहते थे..मगर नवनीत की जिद के आगे उन्हें झुकना पड़ा था. ये लोग हमेशा फोन के जरिए नवनीत से सपर्क में रहते थे.. बेटे के सफर पूरा करने पर माता-पिता और परिवार के सदस्यों ने मिठाई खिलाकर खुशी ज़ाहिर की..वहीं नवनीत के इस कारनामे की चर्चा आस-पास लोग भी कर रहें हैं.