रांची: बड़ी खबर राजधानी रांची से जहांकांग्रेस के निलंबित विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी आज ईडी ऑफिस नहीं पहुंचे. नमन विक्सल कोंगाड़ी ने ईडी से 2 सप्ताह का समय मांगा है. नमन विक्सल के अधिवक्ता ने ईडी कार्यालय पहुंचकर2हफ्ते का समय मांगा है. कांग्रेस के निलंबित विधायक किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली गए हुए हैं. इसलिए ईडी दफ्तर में पूछताछ के लिए नमन विक्सल नहीं पहुंचे.

नमन विक्सल के अधिवक्ता चंद्रभानु ने बताया कि ईडी के तरफ से कई कागज मांगे गए हैं जिसको पूरा कर2सप्ताह के अंदर जमा कर दिया जाएगा.

गौरतलब है कि ईडी ने पिछले दिनों कांग्रेस के 3 निलंबित विधायकों को कैश कांड मामले में समन भेजा था. इससे पूर्व विधायक इरफान अंसारी ने अपने खराब स्वास्थ्य को लेकर ईडी के समक्ष हाजिर नहीं हुए. उन्होंने 2 हफ्ते समय की मांग रखी थी. इरफान अंसारी ने अपने पीए व अधिवक्ता के द्वारा ईडी कार्यालय में पत्र भेज कर समय की मांग की थी.

कल कांग्रेस के निलंबित विधायक राजेश कच्छप को भी ईडी के द्वारा बुलाया गया था. लेकिन राजेश कच्छप ने मेल के जरिये ईडी से 2 सप्ताह के समय की मांग की थी.