दुमका : नगर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ने किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन,दुमका को स्वच्छ,विकसित बनाने का किया वादा

Edited By:  |
dumka dumka

दुमका: नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुमित पटवारी ने अपने चुनावी कार्यालय का आज विधिवत उद्घाटन किया.इस अवसर पर मारवाड़ी समाज के कई प्रतिष्ठित और गणमान्य मौजूद रहे. जिन्होंने सुमित पटवारी को आशीर्वाद देते हुए इस चुनाव में उनकी जीत की कामना की.

कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला. समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि सुमित पटवारी एक युवा, कर्मठ और जनसमस्याओं को समझने वाले नेता हैं. जिनसे दुमका के विकास की उम्मीदें जुड़ी हुई हैं.वहीं सुमित पटवारी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा किसमाज के हर वर्ग का विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है. अगर जनता ने मौका दिया, तो दुमका को एक स्वच्छ, विकसित और बेहतर शहर बनाने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करूंगा.कार्यालय उद्घाटन के साथ ही सुमित पटवारी के चुनावी अभियान को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.