Hindi News / जींस-टीशर्ट पर रोक, अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए नई SOP जारी

बिहार सचिवालय में ड्रेस कोड लागू : जींस-टीशर्ट पर रोक, अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए नई SOP जारी

Edited By:  |
Dress code implemented in the Bihar Secretariat. Dress code implemented in the Bihar Secretariat.

पटना- बिहार सचिवालय में कार्यसंस्कृति और अनुशासन को बेहतर बनाने की दिशा में सरकार ने नई पहल की है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नई एसओपी जारी की गई है। इसके तहत अब सचिवालय में काम करने वाले कर्मचारियों को औपचारिक पोशाक में कार्यालय आना होगा।

नई व्यवस्था के अनुसार जींस और टी-शर्ट पहनकर सचिवालय आने पर रोक रहेगी। अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय की गरिमा के अनुरूप निर्धारित औपचारिक पोशाक पहनकर आने का निर्देश दिया गया है।इसके साथ ही सचिवालय में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आईडी कार्ड लगाना भी अनिवार्य किया गया है। नई एसओपी के तहत सभी विभागों को इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एसीएस बी. राजेन्दर की ओर से भेजे गए पत्र के माध्यम से अधिकारियों और कर्मचारियों को नई व्यवस्था की जानकारी दी गई है।सरकार का उद्देश्य सचिवालय में कार्यसंस्कृति, अनुशासन और कार्यालयीन व्यवस्था को बेहतर बनाना बताया जा रहा है। नई एसओपी लागू होने के बाद सचिवालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति से लेकर कार्यालयीन अनुशासन तक कई स्तरों पर नियमों के पालन पर जोर दिया जाएगा।

संजय कुमार, ब्यूरो चीफ, कशिश न्यूज़, पटना