PATNA :बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने डॉ. रामवचन राय को निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित किया है। बुधवार को प्रो. (डॉ.) राम वचन राय निर्विरोध रूप से बिहार विधान परिषद के उप सभापति चुन लिए गए हैं।
जेपी आंदोलन में भी रही है सहभागिता
आपको बता दें कि प्रो. रामवचन राय समाजवादी विचारधारा से जुड़े हैं और विद्वान, साहित्यकार और बिहार में जेपी आंदोलन में इनकी सहभागिता रही है। पहली बार 2004 में विधान परिषद के सदस्य बने थे। दूसरी बार मनोनीत सदस्य के रूप में विधान पार्षद बने। पुनः 2021 में फिर से बिहार विधान परिषद के सदस्य मनोनीत किए गए है।

