2020 विधानसभा चुनाव में तीसरे नंबर पर रहने वाले जेडीयू को पिछले साल भले ही बढ़िया से दिवाली मनाने का मौका नहीं मिला, लेकिन 2 सीटों के उपचुनाव ने इस बार जेडीयू को दिवाली मनाने का मौका दे दिया। उपचुनाव की दो सीटों में मिली जीत के बाद जेडीयू के जश्न की ये तस्वीर है। ये तस्वीर बता रही है कि आज भी नीतीश के आगे विरोधियों के सारे बम पटाखे फुस्स हैं। उपचुनाव के दौरान जहां लालू-तेजस्वी एक के बाद एक नीतीश पर बयानों के बम फोड़ते रहे, लेकिन नीतीश ने जनता मालिक वाली ऐसी चकरी छोड़ी, जिसमें विरोधियों के सारे बम पटाखे गुम हो गए और दोनों सीटों पर जेडीयू को जबरदस्त जीत मिली। जीत के बाद भी नीतीश ने एक बार फिर कहा जनता ही मालिक है। वहीं उपचुनाव के नतीजों से पहले खामोश रहने वाले नीतीश ने नीतीश ने लालू-तेजस्वी पर बयानों के बम खूब फोड़े और लालू मैजिक को लेकर सवाल पूछने पर साफगोई से कहा अब कोई मैजिक नहीं चलता है।
2020 विधानसभा चुनाव में नीतीश की पार्टी जेडीयू तीसरे नंबर पर आ गई थी। जिसके कारण सरकार बनाने और नीतीश के सीएम बनने के बावजूद जेडीयू को पिछले साल की दिवाली बढ़िया से मनाने का मौका नहीं मिला। लेकिन उपचुनाव के नतीजों से एक बार फिर नीतीश के नेतृत्व पर मुहर लग गई और जेडीयू को दिवाली मनाने का मौका मिल गया।

