NEW DELHI : कल देश भर में धूमधाम से दीपावली का पर्व मनाया गया। सात समंदर पार अमेरिका की राजधानी में स्थिति व्हाइट हाउस में दिवाली पर्व का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति जो बाइडेन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस सहित कई गणमान्य अतिथिगण उपस्थित थे। लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि हम आपकी मेजबानी करके सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

व्हाइट हाउस में आयोजित होने वाले इस तरह का यह पहला दिवाली समारोह है। हमारे पास इतिहास में पहले से कहीं अधिक एशियाई-अमेरिकी हैं। हम आपको दिवाली को अमेरिकी संस्कृति का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद करते हैं।

दिवाली हमें याद दिलाती है कि हम में से प्रत्येक के पास दुनिया में रोशनी लाने की शक्ति है। यह एक विकल्प है और हम इसे रोज़ चुनते हैं, चाहे यहां अमेरिका में हों या भारत में जो आज़ादी के 75 साल मना रहा है।

राष्ट्रपति बोले— व्हाइट हाउस में इस तरह का पहला आयोजन है

इससे पहले मैं जाऊं (कार्यकाल खत्म करके), हम असॉल्ट हथियारों पर प्रतिबंध लगाएंगे। हमने पहले किया था, हम फिर करेंगे। हिंसक उग्रवाद एक खतरा है।इस देश में नफरत का कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं हो सकता।

वहीं उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि आज रात हम दुनिया भर में एक अरब से अधिक लोगों के साथ मिलकर दीया जलाएंगे और बुराई पर अच्छाई, अज्ञान पर ज्ञान और अंधेरे पर प्रकाश की लड़ाई का जश्न मनाएंगे।

कई संस्कृतियों की तरह दिवाली हमें याद दिलाती है कि हम दुनिया में एक दूसरे में और अपने आप में रोशनी देखें। यह हमें यह भी याद दिलाती है कि हमें शांति, न्याय के लिए लड़ना चाहिए चाहे फिर कोई भी ताकत नफरत और विभाजन फैलाती रहे।