धनबाद:जिले में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना धनसार थाना क्षेत्र के चांदमारी ग्राउंड के पास की है. जहां झाड़ियों में युवक का शव बरामद हुआ है.मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से बाइक, मोबाइल और पत्थर बरामद किया है. घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई. शव देखकर साफ प्रतीत हो रहा है कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई है. युवक के सिर को बुरी तरह से पत्थर से कूचकर हत्या की गई है.