Hindi News / पुलिस पदाधिकारियों को अपराध पर लगाम लगाने और बेहतर पुलिसिंग के दिए निर्देश...

धनबाद में IG शैलेंद्र सिन्हा ने की बैठक : पुलिस पदाधिकारियों को अपराध पर लगाम लगाने और बेहतर पुलिसिंग के दिए निर्देश

Edited By:  |
dhanbad mein ig shailendra sinha ne ki baithak dhanbad mein ig shailendra sinha ne ki baithak

धनबाद:पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा सोमवार को धनबाद पहुंचे.समाहरणालय में उन्होंने एसएसपी,सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठित अपराध पर लगाम लगाने व बेहतर पुलिसिंग के निर्देश दिये.

हाल के दिनों में फरार अपराधी प्रिंस खान द्वारा सांसद ढुल्लू महतो और निरसा विधायक अरूप चटर्जी को मिली कथित धमकी के संबंध में पूछे गए सवाल पर आईजी ने कहा कि प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस पहले भी कार्रवाई कर चुकी है और उसके विरुद्ध लगातार कानूनी कार्रवाई जारी है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को सफल होने नहींदिया जाएगा.

आईजी ने कहा कि संगठित अपराध और अपराधियों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है और जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है.

वहीं,बैठक से पूर्व एसएसपी प्रभात कुमार ने पुलिस महानिरीक्षक को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया.