देवघर : खबर देवघर की जहां देवीपुर में 108 एम्बुलेंस और स्कॉर्पियो में आमने-सामने टक्कर होने से 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां तीनों का इलाज जारी है.
बताया जा रहा है कि देवघर के देवीपुर स्थित मुख्य सड़क के काशीडीह मोड़ पर 108 एम्बुलेंस और स्कार्पियो के बीच टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि यह टक्कर उस जगह पर हुई जहां तीखा मोड़ था. गनीमत रही कि एंबुलेंस चालक और सह चालक सहित स्कॉर्पियो का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर का आवाज सुनते ही आसपास के लोग दुर्घटना स्थल पहुंचे. आनंद फानन में तीनों घायल को सदर अस्पताल भेजा गया जहां तीनों गंभीर रुप से घायलों का इलाज चल रहा है.
