Hindi News / जेएसएलपीएस से जुड़ी महिला किसानों को मिली वैश्विक पहचान

देवघर और गुमला का आम्रपाली आम पहुँचा दुबई : जेएसएलपीएस से जुड़ी महिला किसानों को मिली वैश्विक पहचान

Edited By:  |
deoghar aur gumla ka aamrapali aam pahuncha dubai deoghar aur gumla ka aamrapali aam pahuncha dubai

रांची: झारखण्ड स्टेट लाईवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) ने राज्य की महिला किसानों और किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. देवघरऔरगुमला जिले के महिला किसान उत्पादक संगठनों द्वारा उत्पादित आम्रपालीआम की पहली खेप सफलतापूर्वक दुबई पहुँच चुकी है और अब वहां के प्रतिष्ठित Lullu Retail Stores में बिक्री के लिए उपलब्ध है. यह उपलब्धि झारखण्ड की महिला किसानों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार खोलने के साथ-साथ राज्य के कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

देवघर के मनोन्नतिमोहनपुरआजीविकामहिलाकिसानप्रोड्यूसरसोसायटी तथा गुमला के गुमलारायडीहएग्रीप्रोड्यूसरकंपनीलिमिटेड एवं एमवीएमबघिमापालकोटप्रोड्यूसरकंपनीलिमिटेड सहित जेएसएलपीएस से जुड़े महिला किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) द्वारा उत्पादित आमों का अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ग्रेडिंग, पैकेजिंग एवं निर्यात सुनिश्चित किया गया. मनरेगा के अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना, जेएसएलपीएस, जिला प्रशासन तथा एपीडा (APEDA) के सहयोग से संचालित यह महिला-नेतृत्व वाली पहल ग्रामीण महिला किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मॉडल बनकर उभरी है. इस पहल से महिला किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलने के साथ-साथ निर्यात आधारित बाजारों तक पहुंच का अवसर भी प्राप्त हुआ है.

जेएसएलपीएस द्वारा इस वर्ष 'पलाश'ब्रांड के अंतर्गत राज्यभर में विशेष आम बिक्री स्टॉल स्थापित कर स्वयं सहायता समूहों एवं एफपीओ से जुड़े किसानों द्वारा उत्पादित आमों की व्यापक मार्केटिंग की गई. स्थानीय बाजार में मिली सफलता के बाद इन्हीं प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए आम्रपाली आम को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाया गया. यह पहल न केवल महिला किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि झारखण्ड के कृषि उत्पादों को वैश्विक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की दिशा में भी एक मजबूत आधार तैयार करेगी.

जेएसएलपीएसकेमुख्यकार्यपालकपदाधिकारी(CEO) अनन्यमित्तलनेकहा, "माननीयमुख्यमंत्रीहेमन्तसोरेनकेमार्गदर्शनमेंजेएसएलपीएसस्वयंसहायतासमूहोंएवंएफपीओद्वाराविकसितउद्यमोंकोदेश-विदेशकेप्रमुखरिटेलर्सएवंनिर्यातकोंसेजोड़नेकीदिशामेंलगातारकार्यकररहाहै,ताकिग्रामीणउत्पादकोंकोउनकीउपजकासर्वोत्तममूल्यमिलसके.साथही,कॉर्पोरेटसामाजिकदायित्व(CSR)केमाध्यमसेएफपीओकीप्रोसेसिंग,पैकेजिंगएवंआधारभूतसंरचनाकोसुदृढ़कियाजारहाहै,जिससेवेवैश्विकबाजारकीआवश्यकताओंकेअनुरूपप्रतिस्पर्धीबनसकें."

यहउपलब्धिझारखण्डसरकारकीउसव्यापकसोचकोभीसाकारकरतीहै,जिसकेअंतर्गतमहिलाकिसानों,स्वयंसहायतासमूहोंएवंकिसानउत्पादकसंगठनोंकोमजबूतबाजारसंपर्क,मूल्यसंवर्धनऔरनिर्यातकेअवसरउपलब्धकराकरउन्हेंआर्थिकरूपसेसशक्तबनायाजारहाहै.जेएसएलपीएसभविष्यमेंभीमहिलाकिसानोंएवंएफपीओकोबेहतरबाजारों,आधुनिकविपणनप्रणालियोंऔरवैश्विकअवसरोंसेजोड़तेहुएराज्यकीग्रामीणअर्थव्यवस्थाकोनईऊंचाइयोंतकपहुंचानेकेलिएनिरंतरकार्यकरतारहेगा.