PATNA- अगर आप बिहार के नागरिक हैं और दिल्ली एनसीआर में रहते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। बताया जाता है कि दिल्ली सरकार ने प्रदूषण की स्थिति को ध्यान में रखकर बड़ा फैसला किया है। इसके अनुसार दिल्ली के प्राथमिक स्कूलों को कल से बंद कर दिया गया है। बताते चले कि दिवाली छठ पूजा में दिल्ली में रहने वाले बिहार के लाखों लोग अपने—अपने घर वापस आते हैं। ऐसे में अगर आप बच्चों की स्कूल को ध्यान में रखकर वापसी दिल्ली जाने का प्लान कर रहे हैं तो यह आपके लिए राहत भरी खबर है।
केजरीवाल सरकार का कहना है कि जिस तरह से प्रदूषण की स्थिति बनी हुई है वह छोटे-छोटे बच्चों के लिए हानिकारक है। ऐसी परिस्थिति में उन्हें घर पर ही रहना चाहिए।
दूसरी ओर एम्स के पूर्व निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि प्रदूषण के कारण लगातार लोगों की मौत हो रही है। लोगों का औसत जीवन दिन प्रतिदिन कम हो रहा है। दिल्ली में प्रदूषण पढ़ते ही एम्स में भी मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। गर्भवती महिलाओं और छोटे-छोटे बच्चों पर इसका बड़ा प्रभाव देखने को मिलता है।
डाक्टर की माने तो जिनको फेफड़े की परेशानी है और हर्ट कमजोर हैं उनको ऐसे स्थानों पर नहीं जाना चाहिए जहां अधिक प्रदूषण हो। किसी कारण वसस मजबूरी में जाना भी पड़े तो इस बात का ध्यान रखा जाए कि जब धूप निकला हो तब जाएं और मास्क लगाकर जाएं। वायु प्रदूषण को साइलेंट किलर कहा जा सकता है।

