Hindi News / मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी...

DELHI NEWS : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी और सतीश चंद्र दुबे से की मुलाकात

Edited By:  |
delhi news delhi news

नई दिल्ली : बिहार के खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी और केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे से मुलाकात कर बिहार में खनन क्षेत्र के संबंध में कई महत्वपूर्ण विषयों पर एक अहम बैठक की.

भागलपुर के कोल (Coal) रिजर्व क्षेत्र में खनन से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा हुई. इसके अलावा पत्थर भूखंडों की नीलामी, खनन के क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देने और आगामी दिनों में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया (जीएसआई) के साथ मीटिंग करने आदि विषय शामिल रहे. बैठक में केंद्र सरकार के खनन सचिव, सहायक सचिव समेत बिहार सरकार के सचिव अवनीश कुमार भी शामिल हुए.

राजीव रंजन की रिपोर्ट-