KHAGARIA : खगड़िया के टाउन थाना क्षेत्र के विश्वनाथगंज मोहल्ले में बदमाशों ने जेडीयू नेता पर जानलेवा हमला किया है। इस घटना के बाद सियासी गलियारे में सनसनी फैल गयी है।

जेडीयू नेता पर जानलेवा हमला

बेखौफ बदमाशों ने जेडीयू के स्थानीय नेता सह व्यापारी संदीप केडिया पर जानलेवा हमला किया है। बदमाशों ने लाठी-डंडा से जमकर पीटा है, जिससे संदीप केडिया घायल हो गए हैं। उनके शरीर पर जगह-जगह जख्म के गहरे निशान बन गये हैं।

जेडीयू नेता पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने लाठी-डंडे से पीटकर किया लहुलूहान, सियासी गलियारे में मची सनसनी

हालांकि, परिजनों ने आनन-फानन में जख्मी को सदर अस्पताल लाया, जहां उनका इमरजेंसी वार्ड में इलाज जारी है। पुरानी रंजिश में घटना होने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

इधर, जख्मी संदीप केडिया ने कहा कि वह अपने मोहल्ले में एक जगह बैठे थे। इसी दौरान राजेश यादव और उसके समर्थक हथियार और लाठी-डंडे के साथ आए और मुझ पर लाठियां बरसाने लगे। पीटने के बाद हथियार लहराते चलते बने।