दहेज की बलि चढ़ी एक और नवविवाहिता : ससुराल पक्ष पर लगा हत्या का आरोप, मची सनसनी

Edited By:  |
dahej ki bali chadhi ek aur navvivahita dahej ki bali chadhi ek aur navvivahita

वैशाली : खबर है वैशाली जिले से जहां एक और नवविवाहिता दहेज की बलि चढ़ गई। युवती की हत्या के बाद मौके से ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़ कर फरार हो गए। इधर सूचना मिलते ही युवती के मायके में कोहराम मच गया। परिजनों की शिकायत पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले के जांच में जुट गई।

मामला वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां दहेज लोभी ससुराल वालों के द्वारा नवविवाहिता की हत्या किये जाने की खबर सामने आ रही है। युवती की हत्या कर मौके से ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़ कर फरार हो गए। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही उसके मायकेँ वाले मृतका की घर पहुँछे तो युवती का शव पड़ा देख सभी सहम गए।

परिजनों की शिकायत पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीँ मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि ससुराल वाले अक्सर दहेज़ की मांग को लेकर नवविवाहिता को प्रताड़ित करते थे। पुलिस मृतका के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जन्दाहा थाने के पुलिस अधिकारी ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रही है।

ऋषभ की रिपोर्ट


Copy