PATNA :पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 9 पर जमकर मारपीट हुई, जहां एक महिला सिपाही पटना सिंगरौली ट्रेन पकड़ने आई थी। इस दौरान उसका पति इतवारी शाह प्लेटफॉर्म पर पहुंच गया। पति ने किसी दूसरे व्यक्ति के साथ पत्नी को देख लिया। इसके बाद दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई।

पुलिसकर्मी पत्नी को आशिक के साथ देख भड़का CRPF जवान, जंक्शन पर खूब हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

पति ने बताया कि वो CRFF में है। पिछले 1 महीने से पत्नी की खोजबीन कर रहा था। पत्नी बिहार पुलिस में है। उससे मुलाकात नहीं हो पा रही थी। पत्नी के बारे में बुधवार को सूचना मिली थी। उसी को खोजने पटना जंक्शन पर आया था। नजर पड़ते ही वो पत्नी के पास पहुंच गया।

पुलिसकर्मी पत्नी को आशिक के साथ देख भड़का CRPF जवान, जंक्शन पर खूब हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

पति के अनुसार उसका आशिक भी उसके साथ था। पति पर नजर पड़ते ही पत्नी उससे दूर हटने लगी। दूसरा व्यक्ति वहां से भागने का प्रयास करने लगा। हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद ट्रेन पकड़कर पति और पत्नी दोनों चले गए। वहीं, तीसरा व्यक्ति वहां से भाग गया। जीआरपी थाना ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।