औरंगाबाद:जमुई में नाबालिग लड़की से छेड़खानी की घटना के विरोध में कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर की मुख्य सड़कों से गुजरते हुए जमकर नारेबाजी की और बिहार सरकार के खिलाफ विरोध जताया. प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता रमेश चौक पहुंचे,जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया गया.

कांग्रेस कमेटी के बैनर तले बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे. कार्यकर्ताओं ने जमुई में नाबालिग लड़की से छेड़खानी के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और मामले में सरकार की भूमिका को लेकर विरोध जताया.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर की प्रमुख सड़कों से जुलूस निकाला और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की.इसके बाद प्रदर्शनकारी शहर के रमेश चौक पहुंचे, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया. इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.