JEHANABAD :22 जुलाई से सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है। इस साल सावन की शुरुआत सोमवार से हुई है। इस माह में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सावन में भगवान शिव और मां गौरी धरती पर आते हैं और भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होकर उनपर अपनी कृपा बरसाते हैं।

पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

शुरू हुआ सावन का पवित्र महीना

जहानाबाद में सावन की पहली सोमवारी के दिन भक्तों में खास उत्साह देखने को मिला। शिवालयों में बड़ी तादाद में महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों ने भी पूजा-अर्चना की। हजारों की संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इस कलश यात्रा में भगवान भोलेनाथ के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा।

पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

विदित है कि पहली सोमवारी को प्रत्येक वर्ष जहानाबाद के लाल मंदिर से हजारों की संख्या में महिलाएं एकत्रित होकर निकलते हैं और उसके बाद शहर के गौरक्षणी स्थित माता मांडेश्वरी के दरबार के पास संगम घाट से कलश में जल भरकर फिर शहर के विभिन्न चौक-चौराहे से होते हुए भगवान भोलेनाथ के भक्ति गानों पर नाचते-गाते हुए पूरे शहर का भ्रमण कर फिर लाल मंदिर पहुंचते हैं, जहां भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक किया गया।

पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

महिलाओं की माने तो जो महिला भक्त बैजनाथ धाम जाने में असमर्थ हैं, वैसी सभी महिलाएं सावन की पहली सोमवारी को इस कलश यात्रा में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करती हैं और आज सावन का पहला दिन और पहली सोमवारी को लेकर के लोगों में खास उत्साह देखने को मिला।

(जहानाबाद से चंदन मिश्र की रिपोर्ट)