कोर्ट का बड़ा फैसला : बहुचर्चित घाघीडीह केंद्रीय कारा हत्याकांड मामले में 15 लोगों को कोर्ट से फांसी की सजा

Edited By:  |
Reported By:
court ka bada faisalaa court ka bada faisalaa

जमशेदपुर : बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां बहुचर्चित घाघीडीह केंद्रीय कारा हत्याकांड मामले में कोर्ट ने 15 लोगों को फांसी की सजा सुनाई है. जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के एडीजे 4 राजेंद्र सिन्हा ने मनोज सिंह हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त बासुदेव महतो, जालिम अंसारी, अरुण कुमार घोष, संजय, शिव शंकर पासवान, टिंकू पंचानंद सहित 15 लोगों को फांसी की सजा सुनाई है और 10 लोगों को 10 वर्ष की सजा सुनायी गयी है.

आपको याद दिला दें कि 25 जून 2019 के दिन घाघीडीह केंद्रीय कारा में मनोज सिंह नामक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई और साथ ही उसके साथी सुमित सिंह पर जानलेवा हमला हुआ. उधर इस घटना के दिन जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. वैसे यह घटना वर्चस्व की लड़ाई को लेकर घटी थी. उधर जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय ने इस मामले में 15 लोगों को फांसी और 10 लोगों को 10 वर्ष की सजा सुनाई है.


Copy