न्यूज़ डेस्क/बोकारो: धनबाद से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के खिलाफ ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विद्यासागर गिरी ने सेक्टर 12 थाने में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी है. झारखंड के डीजीपी और मुख्य निर्वाची पदाधिकारी को पत्र लिखा गया है. विद्यासागर गीर ने ढुल्लू महतो पर फोन कर धमकी देने का आरोप लगाया है. उन्होने आरोप लगाया कि चुनाव बाद ढुल्लू महतो ने देख लेने की धमकी देते हुए अंजाम भुगतने की बात कही है।

बोकारो से संजीव की रिपोर्ट