DESK : झारखंड के 12वें CM 'झारखंड टाइगर' के नाम से मशहूर चंपई सोरेन बन गए हैं। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाई है। इस दौरान चंपई के साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली। ऐसा कहा जा रहा है कि चंपई सरकार में दो डिप्टी CM हो सकते हैं। अब इस सरकार को 10 दिन में बहुमत साबित करना होगा।


 खपरैल घर में रहता है CM का परिवार, सादगी देख देश हो रहा हैरान


CM चंपई सोरेन की सादगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वे 6 बार विधायक रहने के बाद भी सरायकेला के झीलिंगगोरा स्थित अपने गांव मे रहते है। गांव मे बना इनका घर भी कोई आलिशान महल नहीं बल्कि खपरैल का है। चंपई सोरेन का जन्म सरायकेला के जिलिंगगोड़ा में 1956 में सेमल सोरेन और माधव सोरेन घर हुआ। अपने तीन भाइयों और एक बहन में ये सबसे बड़े हैं। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो ये मैट्रिक पास हैं। इनकी शादी मानको सोरेन से हुई है और इनके 4 बेटे और 3 बेटियां हैं।

 खपरैल घर में रहता है CM का परिवार, सादगी देख देश हो रहा हैरान

झारखंड CM के रूप में शपथ लेने वाले चंपई सोरेन, हेमंत सोरेन सरकार में परिवहन मंत्री थे। 68 वर्षीय चंपई कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। वह हेमंत सोरेन के सबसे विश्वस्त माने जाते रहे हैं। चंपई सोरेन झामुमो के सुप्रीमो शिबू सोरेन के अनन्य सहयोगी रहे हैं। झामुमो में इनकी अहमियत कितनी है इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं कि कई मौकों पर पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को इनका पैर छूते हुए भी देखा जा चुका है।