Delhi:-बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की है और भारत सरकार द्वारा भारत रत्न दिए जाने के बाद उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.


बताते चलें कि हाल ही में भारत सरकार ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा की है.इसकी जानकारी सबसे पहले पीएम मोदी ने सोसल मीडिया के जरिए दी थी.इसके बाद आडवाणी से गणमान्य लोगों का मिलना लगातार जारी है.इस कड़ी में नीतीश कुमार ने भी आज उनसे मिलकर उनको बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

नीतीश कुमार ने पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात,जानें क्या हुई बात..

गौरतलब है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार एनडीए के मुखिया के रूप में 28 जनवरी को सीएम के रूप में शपथ ली है.उसके बाद वे पहली बार बुधवार 7 फरवरी को दिल्ली पहुंचे हैं.बुधवार को उन्होंने पीएम नरेन्द मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और आज उन्होंने आडवाणी से मुलाकात की है.आडवाणी से मुलाकात के बाद वे दिल्ली के जेडीयू कार्यालय पहुंचे हैं जहां वे अपने पार्टी के नेताओं के साथ मुलाकात कर रहे हैं.सीएम नीतीश आज ही शाम दिल्ली से पटना लौटेगें.

नीतीश कुमार ने पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात,जानें क्या हुई बात..