Patna-गणतंत्र दिवस के अवसर पर कई गणमान्य के लिए भारत रत्न,पद्म भूषण एवं पद्म विभूषण और पद्मश्री जैसे सम्मान की घोषणा की है।इनमें कई बिहार से जुड़े हुए हैं।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर खुशी जाहिर की है।


बिहार के स्वर्गीय बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत सामाजिक कार्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्म विभूषण मिलने की घोषणा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने बिहार के ही डॉक्टर चंदेश्वर प्रसाद ठाकुर को मेडिसिन के क्षेत्र में पद्म भूषण, शांति देवी पासवान एवं शिवम पासवान(पति पत्नी), अशोक कुमार विश्वास, राम कुमार मल्लिक को कला के क्षेत्र में तथा सुरेंद्र किशोर को भाषा,शिक्षा तथा पत्रकारिता के क्षेत्र उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान मिलने की घोषणा पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।