कामन रिव्यू मिशन केंद्रीय एवं स्टेट टीम के द्वारा पाकुड़ जिले में स्थित सदर अस्पताल सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों में सीएससी केंद्र का आज से 3 दिनों तक लगातार निरीक्षण करेगी निरीक्षण के क्रम में सरकार के द्वारा मरीजों एवं लाभूको के बीच दी जाने वाली सामानों की जांच पड़ताल करेगी जिसको लेकर सेंट्रल से आठ एवं स्टेट से 11 लोगों की टीम पाकुड़ आई हुई है आज इसी कड़ी में टीमों के द्वारा सदर प्रखंड पाकुड़ के सीएचसी सोनाजोड़ी एवं सदर अस्पताल सोनाजोडी़ पाकुड़ में निरीक्षण किया गया निरीक्षण में ऑपरेशन थिएटर महिला पुरुष वार्ड अस्पताल में बने हुए प्राइवेट रूम एवं अन्य इक्विपमेंट की जांच की गई टीम में डॉक्टर मुकेश कुमार मिश्रा स्टेट नोडल ऑफिसर अतिंद्र उपाध्याय स्टेट कंसलटेंट सुबोध कुमार स्टेट डाटा मैनेजर ललित लता टोप्पो स्टेट कंसल्टेड सीपीएससी रजनी कुमारी स्टेट कांस्टेंन ललीता टोपो सहित सेंट्रल के टीम उपस्थित थी हालांकि संवाददाता के द्वारा केंद्रीय टीम से आए डॉक्टरों से बयान देने का आग्रह किया गया लेकिन उन्होंने बयान देने से मना कर दिया ।

वहीं सिविल सर्जन पाकुड़ ने बयान देते हुए कहा कि केंद्रीय एवं स्टेट की टीम आई हुई है इनके द्वारा समय-समय पर आकर सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की निरीक्षण की जाती है एवं उसकी जांच रिपोर्ट स्टेट गवर्नमेंट एवं सेंट्रल को दी जाती है ताकि जो कमियां है उसे दूर की जा सके।