PATNA :बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर आ रही है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात कीं। दोनों नेताओं के बीच कई सियासी मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई।


बंद कमरे में कई सियासी मुद्दों पर हुई बात

जानकारी के मुताबिक लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के बीच I.N.D.I.A गठबंधन के साथ-साथ बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर भी बातचीत हुई है। साथ ही बिहार में जारी सियासी हलचल पर भी गंभीर चर्चा हुई है।

गौरतलब है कि नीतीश कुमार आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से लगे हुए हैं। वे लगातार पार्टी की बैठक भी कर रहे हैं। साथ ही I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक में भी शामिल होकर आगे की रणनीति को तय कर रहे हैं। सियासी जानकारों की माने तो नीतीश कुमार फिलहाल पूरी तरह एक्शन में हैं।


आरजेडी कोटे के मंत्रियों की कार्यशैली से नाराजगी!

वहीं, चर्चा इस बात की भी हो रही है कि नीतीश कुमार आरजेडी कोटे के मंत्रियों की कार्यशैली से नाराज हैं क्योंकि पिछले कुछ दिनों से नीतीश कुमार लगातार विभागों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं लेकिन इस दौरान आरजेडी के मंत्री अपने दफ्तर से नदारद रहते हैं और वक्त पर ऑफिस नहीं पहुंचते हैं। इसे लेकर नीतीश कुमार ने नाराजगी भी जाहिर की थी।