DESK : अमेरिका दुनियाभर के चोर बाजारों की लिस्ट जारी कर दी है। चीन के 7 बाजारों के नाम भी इस लिस्ट में हैं। इस तरह से चीन चोर बाजारी के मामले में भी विश्व में पहले स्थान पर है। वहीं भारत के 6 मार्केट भी इस लिस्ट में शामिल बताये जा रहे हैं। अमेरिका की 2023 चोर बाजार सूची में 33 बाजारों और 39 ऑनलाइन बाजारों को चिह्नित किया गया है। इनके बारे में बताया गया है कि ये बड़े पैमाने पर ट्रेडमार्क जालसाजी या कॉपीराइट चोरी में संलग्न हैं या उन्हें बढ़ावा देते हैं।


दुनियाभर के मार्केट की लिस्ट जारी, भारत के 6 बाजार भी शामिल


गौरतलब है कि अमेरिकी कारोबारियों के एक संगठन ने इस चोर बाजारों की सूची को जारी किया है। संगठन ने कहा है कि लिस्ट में शामिल बाजार तीन तरह से लोगों और सरकारों को नुकसान में डालते। इसमें नई दिल्ली सहित तीन शहरों के तीन भारतीय बाजार और तीन ऑनलाइन बाजार शामिल हैं। ऑनलाइन चोर बाजार ट्रेडमार्क और कॉपीराइट के नियमों की अनदेखी करते हैं या इसे बढ़ावा देने में कहीं ने कहीं से सहयोगी की भूमिका निभाते हैं। अमेरिका की व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई ने कहा कि नकली और जालसाजी वाली वस्तुओं का कारोबार श्रमिकों उपभोक्ताओं और छोटे व्यवसायों को नुकसान पहुंचाता है।

भारत के ये बाजार लिस्ट में शामिल

अमेरिकी एजेंसी के मुताबिक मुंबई का हीरा पन्ना, नई दिल्ली, करोल बाग का टैंक रोड बाजार और बेंगलुरु में सदर पटरप्पा रोड मार्केट के नाम इस लिस्ट में शामिल किये गये हैं। साथ ही भारत में ऑनलाइन मार्केटिंग करनेवाली तीन कंपनियों को भी इसमें शामिल किया गया है।