छपरा में चलती कार में लगी आग : अयोध्या से दर्शन कर लौट रहें थे दंपति, रास्ते में हो गया बड़ा हादसा, जिन्दा जली पत्नी

Edited By:  |
CHHAPRA MEIN CHALTI CAR ME LAGI AAG CHHAPRA MEIN CHALTI CAR ME LAGI AAG

छपरा। सारण जिले के तरैया में एक कार में अचानक आग लग लग गई। जिसकी चपेट में आने से एक महिला की जलकर मौत हो गई है। वहीं उसके पति भी गंभीर रूप से झुलस गए। घटना शनिवार के सुबह का बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी अयोध्या से दर्शन कर लौट रही थी।तभी तरैया थाना क्षेत्र के एसएच 73 बगही गांव के पास कार में अचानक से आग पकड़ लिया। इस हादसे में पति वाहन से किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान को बचाया, लेकिन महिला की गाड़ी के अंदर ही जलकर मौत हो गई।

मृतका की पहचान सारण जिला के अवतार नगर थाना क्षेत्र पकवालिया गोराई पुर गांव निवासी दीपक कुमार राय की पत्नी सोनी देवी (30) के रूप में हुई। आग लगने के बाद पति ने आवाज लगाकर आसपास के लोगो को बुलाया। लेकिन तबतक वाहन पूरी तरीके जलकर राख हो चुका था।

शीशा तोड़कर बाहर निकला

पति दीपक कुमार ने बताया कि वह अपने पत्नी के साथ अयोध्या दर्शन करने के लिए गया था। जहां शुक्रवार को भगवान का दर्शन कर शाम में अपने छपरा स्थित घर के लिए निकला। सब कुछ सामान्य स्थिति में था। शनिवार के सुबह में पत्नी पिछले सीट पर सोई हुई थी। तभी आचानक से गाड़ी गर्म हुई और धुंआ निकलने लगा। जबतक वह कुछ समझ पाता तब तक इंजन से आग की लपटे निकलने लगी। कार में सेंट्रल लॉक होने के चलते दोनों वाहन में ही फंस गए। जिसके बाद वह किसी तरह शीशा तोड़कर बाहर निकला। इस दौरान भयावह आग में पत्नी को निकालने का कोशिश करते रहा लेकिन सफलता नही मिली।

कार में आग लगने से महिला की हुई मौत

तरैया थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के बगही में वाहन में आग लगने से एक दंपति घायल हो गए, जिसमें पत्नी की मौत हो गई है। पति घायल है। फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

छपरा से मुकुंद कुमार सिंह की रिपोर्ट..