छेड़खानी का विरोध पड़ा महंगा : मनचलों ने शख्स पर किया चाकू से वार, जानें मामला

Edited By:  |
Reported By:
chedkhani ka virodh pada mahanga chedkhani ka virodh pada mahanga

लखीसराय : खबर है लखीसराय से जहां छेड़खानी का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। मनचलों ने युवक के शरीर पर चाकू से हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आननफानन में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

मामला लखीसराय के अमहरा थाना क्षेत्र के पतनेर गांव की है जहां दुर्गापूजा के अंतिम दिन मेला देखने आई लड़कियों के साथ कुछ मनचले छेड़खानी कर रहे थे‌। सूचना मिलते ही दुर्गापूजा कमिटी के सदस्य प्रद्युम्न कुमार ने छेड़खानी कर रहे लड़कों को मना किया तो उन्होंने प्रद्युम्न के शरीर पर चाकू से कई हमले कर दिए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की सहायता से घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने घायल युवक को पटना रेफर कर दिया।

वहीँ प्रद्युम्न ने पुलिस को बताया किवह पतनेर दुर्गापूजा कमिटी का सदस्य है। मेले के दौरान लड़कियों के साथ छेड़खानी की शिकायत मिलने के बाद जब हम लड़कों को मना करने गए तो लड़कों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू मारने वाला मोनू कुमार और राहुल कुमार है। जिसपर पहले से बाइक चोरी का आरोप है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


Copy