Hindi News / TPC के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार,कई गंभीर मामलों में वांछित

चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : TPC के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार,कई गंभीर मामलों में वांछित

Edited By:  |
chatra police ki badi karwai chatra police ki badi karwai

चतरा: पुलिस ने नक्सल और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के दो वांछित सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों की लंबे समय से तलाश थी. रंगदारी, आगजनी, हथियार अधिनियम समेत कई गंभीर मामलों में वांछित है.

दोनों के खिलाफ आर्म्स और सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टंडवा प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी टीम ने कार्रवाई है. पिपरवार थाना कांड संख्या 23/25 (दिनांक 5 अगस्त 2025) में फरार चल रहे मसी तिग्गा (29 वर्ष) और किरण नगडवार (45 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज है. गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

दोनों आरोपियों परकई मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार मसी तिग्गा पर पिपरवार, टंडवा और खलारी थाना क्षेत्रों में आर्म्स एक्ट, यूएपीए, रंगदारी, आगजनी, हत्या के प्रयास और अन्य संगीन अपराधों के करीब 10 मामले दर्ज है. वहीं, किरण नगडवार के खिलाफ भी पिपरवार और टंडवा थाना में रंगदारी, आर्म्स एक्ट, सीएलए एक्ट और यूएपीए से जुड़े कई मामले दर्ज हैं.

फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी

यह कार्रवाई चतरा पुलिस द्वारा नक्सल संगठनों और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है. छापेमारी दल में एसडीपीओ टंडवा प्रभात रंजन बरवार, पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार तथा पिपरवार थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस ने बताया कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.