चतरा : लापता इंद्रजीत का अब तक नहीं मिला कोई सुराग,सूचना देने वालों के लिए इनाम घोषित
चतरा: हंटरगंज थाना क्षेत्र के खिजुरिया गांव का रहने वाला 13 वर्षीय लापता इंद्रजीत का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है.इंद्रजीत बीते 8 अप्रैल को घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकला था. जिसके बाद आज तक उसका कोई पता नहीं चल सका है. इधर, बच्चे के आस मेंपरिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
हंटरगंज पुलिस मासूम छात्र इंद्रजीत की खोजबीन कर रही है, लेकिन अब तक कोई पता नहीं चल पाया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने आम जनता से मदद की अपील की है. पुलिस ने छात्र के संबंध में पुख्ता सूचना देने वाले व्यक्ति को 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है.
हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को यह छात्र के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है या वे कहीं दिखाई देता हैं, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. पुलिस ने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उसे 20 रुपये पुरस्कार के तौर पर दिया जाएगा.





