चंपाई टीम का अगला मेंबर कौन ?

झारखण्ड में चंपाई सोरेन मंत्रिमंडल का जल्द विस्तार होगा। खबर है कि 20 जून तक मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया पूरी होगी. मंत्रिमंडल में नए चेहरे कौन होंगे इसे लेकर गांडेय विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने वाली कल्पना सोरेन और जामताड़ा विधायक ईरफान अंसारी का नाम सबसे ऊपर है.वहीं, कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह विधानसभा में पार्टी विधायक दल की नेता हो सकती हैं. बता दें कि चंपाई सोरेन सरकार में मंत्री पद के दो पोस्ट रिक्त हैं. 8 जून को ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था जिसके बाद से चंपाई कैबिनेट का 11वां मंत्री कौन होगा इस पर लगातार चर्चा का बाजार गर्म है.