Hindi News / राष्ट्रीय फुटबॉलर के खाते में पहुंची सरकारी रकम,सीआईडी जांच में हुआ खुलासा

चाईबासा ट्रेजरी घोटाला : राष्ट्रीय फुटबॉलर के खाते में पहुंची सरकारी रकम,सीआईडी जांच में हुआ खुलासा

Edited By:  |
chaibasa treasury ghotala chaibasa treasury ghotala

चाईबासा:पश्चिमी सिंहभूम में सरकारी राशि के कथित गबन से जुड़े मामले की जांच अब राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉलर तक पहुंच गयी है. एसपी कार्यालय के डीडीओ कोड का कथित दुरुपयोग कर सरकारी खजाने से 26.21 लाख रुपये की निकासी के मामले में जांच एजेंसी सीआईडी ने गोराचांद मरांडी के बैंक खाते में हुए लेन-देन को भी जांच के दायरे में लिया है. गोराचांद मरांडी वो शख्स है जो झारखंड के लिए फुटबॉल खेल चुके हैं. गोराचांदसंतोष ट्रॉफी खेल चुके हैं.

सरकारी रिकॉर्ड और कंप्यूटर डाटा में हेर-फेर कररकम ट्रांसफर का खुलासा

जांच में सामने आया है कि एसपी कार्यालय की लेखा शाखा में पदस्थापित सिपाही देव नारायण मुर्मू ने कथित तौर पर सरकारी रिकॉर्ड और कंप्यूटर डाटा में हेर-फेर कर कई खातों में रकम ट्रांसफर की. आरोप है कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान कुल 26 लाख 21 हजार 717 रुपये की सरकारी राशि अलग-अलग बैंक खातों में भेजी गयी.

गोराचांद मरांडी के बैंक खाते में 1.67 लाख ट्रांसफर

सीआईडी की जांच के अनुसार इसी लेन-देन के क्रम में गोराचांद मरांडी के बैंक खाते में 1.67 लाख ट्रांसफर किए गए हैं. इसके बाद जांच एजेंसी ने उनके खाते से जुड़े लेन-देन और इस रकम के स्रोत की जांच शुरू कर दी है.मामले में मरांडी की भूमिका को लेकर अभी जांच जारी है.

चार बैंक खातों की जांच

जांच एजेंसी ने अब तक कई बैंक खातों को चिन्हित किया है,जिनमें पोटका,रांची,चाईबासा और ओडिशा की बहलदा स्थित एसबीआई शाखाओं के खाते शामिल हैं. इन खातों में अलग-अलग अवधि के दौरान हुए लेन-देन की जांच की जा रही है.

जानिए कौन हैंगोराचांद मरांडी?

गोराचांद मरांडी ओडिशा के मयूरभंज जिले से ताल्लुक रखते हैं. वह पिछले कई वर्षों से जमशेदपुर की फुटबॉल लीग में सक्रिय हैं और टाटा मोटर्स और टाटा स्टील की टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. वह झारखंड की ओर से संतोष ट्रॉफी सहित कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी खेल चुके हैं. फिलहाल वह चाईबासा में रहते हैं और जमशेदपुर की फुटबॉल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं.