चाईबासा में गैस गोदाम का निरीक्षण : सदर एसडीओ ने सिलेंडर की कालाबाजारी नहीं करने का दिया सख्त निर्देश
चाईबासा: सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग ने गुरूवार को संचालित आर.के एचपी गैस एजेंसी एवं गोदाम का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सदर अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार एवं सदर मार्केटिंग ऑफिसर मौजूद रहे. इसी क्रम में सदर एसडीओ द्वारा एजेंसी के माध्यम से किए जा रहे कार्यों से संबंधित विभिन्न पंजी/रिकॉर्ड, वितरण पंजी, आगत पंजी आदि एवं गोदाम का भौतिक अवलोकन किया गया.
उपभोक्ताओं को सही जानकारी देने का निर्देश
संदीप अनुराग ने कहा किकिसी भी परिस्थिति में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी नहीं होनी चाहिए.यह सभी एजेंसी संचालक सुनिश्चित करें.सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने वहां मौजूद ग्राहकों से वार्तालाप के क्रम में आवश्यक जानकारी प्राप्त की. उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए अनुमंडल क्षेत्र में गैस वितरण सप्लाई चैन को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन लगातार क्रियाशील है. इसके अलावा क्षेत्र अंतर्गत सभी गैस वितरक एजेंसियों को निर्देश दिया गया कि वितरण सुविधा को सुचारू एवं सुगम बनाए रखें और समय-समय पर सूचना को अपडेट करें, ताकि उपभोक्ताओं को सही जानकारी मिल सके.





