बक्सर पहुंचा युवा चेतना : श्री शत चंडी महायज्ञ में शामिल हुए रोहित सिंह, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी भी रहे मौजूद

Edited By:  |
BUXER PAHUCHA YUWA CHETNA BUXER PAHUCHA YUWA CHETNA

बक्सर : खबर है बक्सर से जहां सिमरी ब्लाक स्थित सहियार गाँव में श्री शत चंडी महायज्ञ में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह शामिल हुए। इस दौरान स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा की यह देश प्रभु राम का है जिसने भी उनके अस्तित्व पर सवाल उठाया वह सदा के लिये समाप्त हो गया।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की युवा पीढ़ी को प्रभु राम के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने आगे कहा कि देश और सनातन धर्म के लिए गौरव का क्षण है की संसद में सेंगोल स्थापित हो रहा है।सेंगोल धर्म दंड है जिस पर भगवान नंदी विद्यमान है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की पूरा विश्वास है जब भगवान नंदी संसद में चले गये तो अब देश में गौ रक्षा कानून भी लागू होगा।

वहीँ युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की बिहार माता सीता का जन्मस्थान है प्रभु राम ने इसी भूमि पर शिक्षा ग्रहण किया। बिहार में प्रभु राम को मानने वाले लोग ही विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगे।युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने कहा की समाजवाद के नाम पर परिवारवाद का वृक्ष बिहार में फल नहीं देगा। सिंह ने कहा की सेंगोल पर भगवान नंदी हैं इसलिए विपक्ष नए संसद का विरोध कर रहा है। सिंह ने कहा की हम प्रभु राम को मानने वाले लोग हैं बिहार में अत्याचार नहीं होने देंगे। मौके पर उपस्थित भारी जनसमूह में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने टी शर्ट का वितरण किया।


Copy