PATNA- बिहार के बक्सर और बेगूसराय के लोगों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी हैं। बिहार सरकार इन दोनों जिले में नया मेडिकल कॉलेज बनाने जा रही है। बिहार सरकार के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा की 1030 करोड़ की लागत से राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का निर्माण किया जाएगा।

एक तरह से कहा जाए तो दोनों जिले में 515 करोड़ 515 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। ताजा अपडेट के अनुसार पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव संयुक्त रूप से आनलाइन इस कार्यक्रम का आनलाइन शिलान्यास करेंगे।

बताते चलें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने समस्तीपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि हम लोगों की सोच है कि बिहार के हर एक जिले में मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की जाए।

तेजस्वी यादव ने इस बारे में बताया है कि कल बक्सर एवं बेगूसराय को मिलेगा मेडिकल कॉलेज। 515 करोड़ की लागत से बनने वाले राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, बेगूसराय एवं 515 करोड़ की लागत से ही बनने वाले राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, बक्सर का कल माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा शिलान्यास किया जाएगा।