धनबाद -धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में आने वाले तकरीबन डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों में पिछले 1 सप्ताह से बिजली की भयंकर समस्या उत्पन्न हो गई है। जिससे ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश देखा जा रहा है ।

इन गांवों में पहले बरवाअड्डा फिटर से सप्लाई दी जाती थी। पर विगत सप्ताह भर पहले लोड सेडिंग का बहाना कर पदाधिकारियों द्वारा सोनरीया फिटर से लाईन जोड़ दिया गया।जहां पहले से ही पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं रहती है तो ग्रामीणों को कहां से बिजली मिल पाएगी।

बिजली की समस्या को लेकर आज बिराजपूर शिव मंदिर प्रांगन में बैठक कर आगामी दो जून को बरवाअड्डा विधुत कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया। साथ ही नारेबाजी के साथ बिजली विभाग का पुतला भी फुंका गया।

ग्रामिणो की मानें तो बिजली की समस्या होने की वजह से बच्चों के पढ़ाई के साथ-साथ पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है,जिसके वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले 10 घंटे बिजली मिलती थी अब 2 घंटे बिजली मिलती है। इसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। आज ग्रामीणों ने बैठक कर आगामी 2 तारीख को बिजली विभाग को घेरने की रणनीति बनाई है।