Betiah:-बड़ी खबर बेतिया से जहां एक व्यक्ति की चाकू गोंदकर हत्या कर दी गई है.हत्या की यह वारदात मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार मृतक आलमगीर आलम बेतिया बस स्टैंड में ठेला लगाने का काम करता था। उसकी चाकू गोदकर निर्मम तरीके से हत्या की गई हैं। बेतिया के पशु हजारी ग्राउंड से शव बरामद किया गया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

