Lakhisarai:-बड़ी खबर लखीसराय से है..यहां प्रॉपर्टी डीलर पवन सिंह की अपराधियों ने की गोली मार हत्या कर दी है.हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है.परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मिली जानकारी के अनुसार हत्या की यह वारदात नगर थाना क्षेत्र के बायपास रोड़ में हुई है.सूचना के बाद परिजन एवं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची.पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है.मृतक प्रॉपर्टी डीलर पवन सिंह अलीनगर गांव के रहने वाले थे.