PATNA :बड़ी खबर सामने आ रही है। मोकामा विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग के बीच झड़प की खबर है। दो गुटों के बीच झड़प हुई है। हंगामे के बाद भारी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंची है। हंगामे के बाद बूथ के इर्द- गिर्द के इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
मोकामा विधानसभा के घोसवरी प्रखंड के ईसानगर बूथ संख्या - 282 पर दो गुटों के बीच झड़प हुई है। झड़प के बाद इलाके में तनाव पसर गया है। हालांकि मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने स्थिति को तुरंत काबू में किया है। वहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है। वहीं वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।
वहीं इस बीच बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच आर श्रीनिवास ने कहा कि अभी तक शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है और हमें पूरी उम्मीद है कि शाम तक मतदान शांतिपूर्ण रहेगा। मोकामा विधानसभा क्षेत्र से कुछ शिकायतें आई थी जिनका निवारण कर दिया गया है।हर बूथ पर सीआरपीएफ की तैनाती की गई है। चुनाव के पूर्व एफएलसी का इस्तेमाल किया गया था जिसमें जो ईवीएम सही पाए गए थे उन्हें ही चुनाव के लिए भेजा गया था इस वजह से ईवीएम शिकायते नहीं आई है। मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।
पटना से मरगूब आलम के साथमोकामा से विकास की रिपोर्ट ...

