देवघर: बड़ी खबर देवघर से है जहां भीड़ भाड़ वाला क्षेत्र लक्ष्मीपुर चौक के समीप एक दुकान में मंगलवार को अचानक आग लग गयी. आग लगने से कई पूजन सामग्री जल कर नष्ट हो गया. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

देवघर में दुकान में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

बताया जा रहा है कि लक्ष्मीपुर चौक के पास प्लास्टिक के खिलौना सहित पूजन सामग्री और लकड़ी आइटम बेचने के दुकान में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई. दुकान में आग लगने के बाद तेज़ी से फैलना शुरू हुआ. देखते देखते आग की चपेट में दर्जनों दुकाने आ गयी. यहाँ सभी अस्थायी रूप से दुकाने लगती थी. आग की लपटें इतनी भयानक थी की दूर से ही इसका धुआं दिखाई देने लगा था. आग आसपास के घरों में फैलना शुरू होने लगा. घर वाले आनन फानन में अपने अपने घरों से निकल कर सड़क पर आ गए. वहीं स्थानीय लोगों द्वारा आग बुझाने के लिए अथक प्रयास किया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. इसके बाद अग्निशमन विभाग को जैसे ही सूचना मिली तब दमकल की गाड़ी मौके पर पहुँच कर आग बुझाने का काम शुरू किया. दो दमकल की गाड़ियों से घंटो कड़ी मेहनत करने के बाद अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया. आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है. लेकिन इस आगलगी की घटना में लाखों रुपये की हानि दुकानदारों को हुई होगी.