रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रयास का प्रतिफल है कि जमशेदपुर में देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से जुड़े उद्योग की स्थापना होगी. इसको लेकर शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन में354.28करोड़ रुपए के निवेश से संबंधितMoUपर हस्ताक्षर मुख्यमंत्री की उपस्थिति में संपन्न होगा.MoUपर हस्ताक्षर उद्योग विभाग,झारखण्ड सरकार और टीसीपीएल ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशन प्रा. लिमिटेड (टीजीईएसपीएल) के बीच होना है.MoUके उपरांत जमशेदपुर में देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से जुड़े उद्योग के स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा.

मुख्यमंत्री ने एक माह पूर्व दी थीMoUकी स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने28जुलाई2023कोM/s Tata Motors LimitedएवंM/s Cummins Inc., USAके संयुक्त उपक्रमM/s TCPL Green Energy Solutions Private Limited (TGESPL)द्वारा जमशेदपुर,पूर्वी सिंहभूम मेंHydrogen Internal Combustion Engine, Fuel-agnostic Engine, Advance Chemistry Battery, H2 Fuel CellतथाH2 Fuel delivery systemsके निर्माण/उत्पादन के लिए ईकाई की स्थापना हेतु सिंगल विंडो क्लीयरेंस कमिटी एवंHigh Power Committeeकी स्वीकृति की प्रत्याशा में उक्त निवेश के प्रस्ताव परM/s TGESPLके साथMoUहस्ताक्षर करने के प्रस्ताव पर सहमति दी थी.

354.28करोड़ रुपए का निवेश,नवीनतम तकनीक का होगा उपयोग

झारखण्ड औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति2021के वर्गीकृत क्षेत्रवार बड़ी परियोजनाओं से प्राप्त होने वाले निवेश तथा प्रत्यक्ष नियोजन के आधार पर ईकाई का वर्गीकरण मेगा श्रेणी के अंतर्गत किया गया है. इस ईकाई की प्रस्तावित क्षमता4000+ Hydrogen IC Engine / Fuel Agnostic Engine and 10,000+ Battery systemहै,इस कार्य में हाइड्रोजन इंजन बनाने की नवीनतम तकनीक का उपयोग किया जाएगा,जिसका लाभ आने वाले समय में पूरे देश को होगा.

हाइड्रोजन ईंधन के फायदे

हाइड्रोजन ऐसा ईंधन है, जिसकी क्षमता अन्य ईंधनों के अपेक्षा अधिक होती है. इसका एनर्जी लेबल अधिक होता है. यह सस्ता और हल्का होता है. ऐसे में पेट्रोल और डीजल के बीच इसे एक बेहतर विकल्‍प माना जा सकता है. हाइड्रोजन ईंधन से प्रदूषण को काफी हद तक नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है.