HAJIPUR:-बड़ी खबर बिहार के वैशाली जिले से हैं,यहां हथियार के बल पर 5 लाख से ज्यादा की लूट कर ली गयी है.लूट की यह घटना जिले की बिदुपुर थाना क्षेत्र के बिदुपुर बाजार स्थित शांति मार्केट की है.


मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार तीन हथियार बंद अपराधियों ने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया है. भारत फाइनेंस बैंक से 5 लाख 38 हजार की लूट हथियार के बल पर की गई है लूट के बाद सभी अपराधी फरार होने में सफल रहे.


सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल कर रही है.सीसीटीवी फुटेज की जांच कर अपराधियों के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है.