BREAKING NEWS:-बड़ी खबर बिहार के चंपारण से है,जहां भीषण आग की वजह से कई लोगों की जान चली गयी है जबकि कई झुलस गये हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.मोतिहारी के घोड़ासहन में भीषण आग,झुलसने से कई की मौत

मिली जानकारी के पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन के एसबीआई के पास आवासीय कॉलोनी के दुकान में आग लगी गयी,यह आग इतनी भीषण थी कि वह दुकान के ऊपरी मंजिल तक पहुंच गयी.इस दौरान घर में कई लोग फंसे थे जो आग की चपेट मे आ गये.मिली जानकारी के अनुसार आग की चपेट मे आने से 3 लोगों की मौत हो गयी जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गये हैं जिन्हें अस्पताल मे भर्ती किया गया है.स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबोध कुमार के घर मे आग लगी.इसमें सुबोध का बेटा बेटी और पुतोहू की दर्दनाक मौत हो गयी है,जबकि सुबोध और उनकी पत्नी झुलस गये हैं जिन्हें अस्पताल मे भर्ती कराया गया है.

मोतिहारी के घोड़ासहन में भीषण आग,झुलसने से कई की मौत