Hindi News / आरोपी के ससुराल में छापेमारी,लूटी हुई चेन बरामद

बिहार एसटीएफ और पुलिस की कार्रवाई : आरोपी के ससुराल में छापेमारी,लूटी हुई चेन बरामद

Edited By:  |
bihar stf or police ki badi safalta bihar stf or police ki badi safalta

पटना:राजधानी में चेन स्नैचिंग के एक मामले में बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. दीघा थाना क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की वारदात के वांछित आरोपी आर्यन कुमार के ससुराल में छापेमारी कर पुलिस ने लूटी गई सोने की चेन बरामद की है. हालांकि, मुख्य आरोपी अभी भी मौके से फरार है.

बिहार एसटीएफ की विशेष टीम से मिली सूचना के आधार पर कटिहार पुलिस ने आरोपी आर्यन कुमार के ससुराल में छापेमारी की. यह कार्रवाई पटना के दीघा थाना कांड संख्या 514/26 के तहत की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 15 ग्राम सोने की चेन बरामद की, जिसे चेन स्नैचिंग की घटना से जुड़ा बताया जा रहा है. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया था.

गौरतलब है कि 12 जून को दीघा थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर में मीरा देवी नाम की महिला अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उनके गले से सोने की चेन छीनकर मौके से फरार हो गया था. मामले की जांच में जुटी पुलिस ने अब लूटी गई चेन बरामद कर ली है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

पटना पुलिस का दावा है कि चेन स्नैचिंग कांड में अहम सफलता मिली है. लूटी गई सोने की चेन बरामद कर ली गई है और मुख्य आरोपी आर्यन कुमार की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.