समस्तीपुर : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में शुक्रवार को समस्तीपुर में ‘बिहार बदलाव जनसभा’ करने पहुंचे. उजियारपुर के महंत नारायण दास हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बिहार के नेताओं पर निशाना साधा.
प्रशांत किशोर का नाम लेते ही नीतीश सरकार के मंत्री श्रवण कुमार के भागने के सवाल पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के सभी भ्रष्ट नेताओं और अफसरों को जन सुराज और प्रशांत किशोर का नाम सुनकर भागना ही है. अभी यह लोग जनता द्वारा गांवों से भगाए जा रहे हैं,नवंबर के बाद हमलोग इन्हें इनके ऑफिस से भगा देंगे.
वहीं नीतीश कैबिनेट द्वारा शुक्रवार को बिहार की महिलाओं को स्वरोजगार करने के लिए10हजार रुपये की शुरुआती रकम देने की घोषणा पर भी पीके ने निशाना साधा. उन्होंने इसे खुशी की बात बताते हुए कहा कि यह जन सुराज की ताकत दिखा रहा है. पहले बुजुर्गों को400रुपये पेंशन मिलता था,अब11सौ मिल रहा है.20साल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ नहीं किया,अब झूठा ही सही,वादा किए हैं. इसी तरह आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा,रसोइया का सैलरी बढ़ गया. अभी शुरुआत हुआ है. अगर बिहार के युवा जाग जायें तो नवंबर के बाद बिहार में देश की सबसे अच्छी व्यवस्था बनाई जाएगी.
उन्होंने कहा कि जन सुराज ने नवंबर के बाद प्रत्येक परिवार को 20 हजार रुपये का लाभ देने का ऐलान किया है. इसी से डर कर यह 10 हज़ार रुपये देने का ऐलान किए हैं. अगर दे दें तो बहुत अच्छी बात है. यही बात हम जनता को समझा रहे हैं, आप जाग जाइए तो सरकार किसी की भी रहे, आपका फायदा होगा.
