Hindi News / बेतिया रेलवे स्टेशन के नए भवन का सांसद संजय जायसवाल और DRM ने...

Bihar News : बेतिया रेलवे स्टेशन के नए भवन का सांसद संजय जायसवाल और DRM ने किया भूमि पूजन

Edited By:  |
bihar news bihar news

बेतिया : पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत बेतिया रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत 54 करोड रुपए की लागत से निर्माण होना है. इस कार्य का भूमि पूजन पश्चिम चंपारण से भाजपा सांसद संजय जायसवाल, DRM समस्तीपुर मंडल विनय श्रीवास्तव एवं बिहार के पशुपालन मंत्री रेणु देवी ने संयुक्त रूप से किया.

इस मौके पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि महज 18 करोड़ रुपए की लागत से बेतिया रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण होना था. अब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कृपा से 54 करोड़ रुपए की हो गई है. बेतिया रेलवे स्टेशन अब अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत फिर से बनेगा. हमने वंदे भारत ट्रेन की मांग भी की थी. वह भी पूरी हुई. इसके साथ बेतिया के रेलवे स्टेशन चौक पर ओवर ब्रिज बनाने का DPR बनाने का टेंडर भी कर दिया गया है. इसके बन जाने से स्टेशन चौक पर लगने वाली जाम की समस्या खत्म हो जाएगी. रेल विभाग ने बानूछापर रेलवे ओवरब्रिज का प्रस्ताव भी बढ़ाया है. हालांकि यह अभी शुरुआती स्तर पर है.

वहीं DRM विनय श्रीवास्तव ने कहा कि यहां भी अब नए भवन बनाए जा रहे हैं. वहां स्थानीय संस्कृति और धरोहरों को भी प्रदर्शित किया जा रहा है.

बेतिया से दीपक कुमार की रिपोर्ट--