Hindi News / मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड पर तिरहुत कमिश्नर का सख्त रुख, केस करने...

BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड पर तिरहुत कमिश्नर का सख्त रुख, केस करने का दिया आदेश

Edited By:  |
bihar news bihar news

मुजफ्फरपुर: जिले के प्रसाद हॉस्पिटल में हुए अग्निकांड मामले में तिरहुत के कमिश्नर गिरिवर दयाल सिंह ने अस्पताल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं. कमिश्नर ने स्पष्ट कहा है कि अस्पताल प्रबंधन और मालिक के खिलाफFIRदर्ज कराने का आदेश दिया गया है.

घटना के बाद कमिश्नर गिरिवर दयाल सिंह खुद प्रसाद हॉस्पिटल पहुंचे और वहां की व्यवस्था का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने गंभीर लापरवाही पाए जाने की बात कही. कमिश्नर के अनुसार,अस्पताल में फायर सेफ्टी सिस्टम मौजूद नहीं मिला,जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है.

कमिश्नर ने कहा कि यह जांच की जा रही है कि घटना कैसे हुई और इसकी जिम्मेदारी किसकी है. इसके लिए एक कमिटी गठित की गई है,जो पूरे मामले की विस्तृत जांच करेगी.

उन्होंने यह भी कहा कि घटना के बाद भी अस्पताल के मालिक और प्रबंधन ने कोई सुध नहीं ली,और मालिक ने आकर हालात भी नहीं देखा. इसको लेकर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी. कमिश्नर ने दोहराया कि संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफFIRदर्ज करने का निर्देश दे दिया गया है.

मुजफ्फरपुर से रविरंजन कुमार की रिपोर्ट--