Hindi News / मोतिहारी में MGCU में तीसरा दीक्षांत समारोह 4 अप्रैल को, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और...

BIHAR NEWS : मोतिहारी में MGCU में तीसरा दीक्षांत समारोह 4 अप्रैल को, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Edited By:  |
bihar news bihar news

मोतिहारी: महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन 4 अप्रैल को होना है. कार्यक्रम मोतिहारी के बापू सभागार में आयोजित होगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन उपस्थित होंगे. साथ ही इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा सांसद राधा मोहन सिंह की भी गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है.

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. प्रो. संजय श्रीवास्तव ने कहा कि इस दीक्षांत समारोहों में मुख्य अतिथियों के हाथों से लगभग 11 गोल्ड मेडेल 9 छात्रों को दिया जाएगा. कुल 475 डिग्रियां दी जाएगी. जिसमें इसके साथ ही इस समारोह में छात्र- छात्राओं के बीच कुल 23 गोल्ड मेडेल दिया जाएगा. उप राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है.

मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट—